Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 सितबंर 2026। बरसात की बेरूखी से अचंल के किसान व्यथित है और पूरी बिजली नहीं मिलने पर उनका सब्र टूटने लगा है। लगातार तीन दिन से बासी माहियान के 33 केवी जीएसएस पर किसानों ने प्रदर्शन किया परंतु वहां कोई सुनवाई नहीं होने पर बुधवार को किसान दुलचासर 132 पहुंच गए। किसान नारेबाजी करते हुए पूरी बिजली की मांग को लेकर धरना देकर बैठ गए है। किसानों ने बताया कि जीएसएस के कार्मिको ने सप्लाई बंद कर दी व गेट पर ताला लगाकर किसानों को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। किसानों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए लोड सेटिंग के नाम पर बिजली कटौती तुरंत बंद करने की मांग की। किसानों ने बताया कि बार बार ट्रिपिंग व लोड सेटिंग के नाम पर बिजली कटौती की जा रही है और किसानों के हक की बिजली उन्हें नहीं मिल पा रही है। यहां मौके पर सुखाराम महिया, शिवप्रकाश महिया, मदनसिंह, रतनसिंह कालूराम सुथार, दानाराम कस्वां, संतोष महिया, मनोज महिया, राजूराम महिया, लिच्छूसिंह, कालूराम महिया, हड़मान महिया, देवाराम, श्रवण महिया सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद है व बिजली के लिए संघर्ष करने का ऐलान कर रहें है।