Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-09-01 at 20.12.16
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितंबर 2026। एक एनएसजी कमांडो की शिकायत के 20 दिन बाद अज्ञात के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है।
श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बिग्गाबास रामसरा निवासी 31 वर्षीय कृष्ण कुमार ओला ने पुलिस को बताया कि वह एनएसजी कमांडो है और वर्तमान में दिल्ली में तैनात है। उसके घर पर उसकी मां व पत्नी अकेले रहते है। 10 अगस्त 2026 को एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुसा और पत्नी के साथ मारपीट की और उसने पुलिस को शिकायत की परंतु 20 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। घर में डर का माहौल बना हुआ है जिससे जवान ने एसपी कार्यालय में पेश होकर परिवाद दी और एसपी के निर्देशों के बाद मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई आवड़दान को दी गई है।