Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2026। राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र दूसरे दिन की कार्यवाही के बाद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। सत्र के दौरान श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने के साथ ही जयपुर में आयोजित विभिन्न बैठकों में भी सहभागिता की। विधायक सारस्वत ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से शिष्टाचार भेंट कर केंद्र सरकार द्वारा उन्हें छह माह का कार्यकाल विस्तार दिए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रदेश के प्रशासनिक और विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। मुलाकात के दौरान खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। विधानसभा सत्र के पश्चात मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने संभाग के विधायकों के साथ बैठक की, जिसमें केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी शामिल हुए। बैठक में संभाग के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों, जनहित के मुद्दों, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा हुई।