Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
11
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 22 अगस्त 2026। बीकानेर कबड्डी संघ के बैनर तले आयोजित 52वीं राज्य स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की बालिकाओं ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया। मेजबान बीकानेर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जयपुर को पराजित कर फाइनल मुकाबला जीत लिया। गत वर्ष जयुपर ने बीकानेर को हराया था और इस वर्ष बीकानेर ने जयपुर को हरा कर गोल्ड जीत लिया। टीम की कप्तान आइना के नेतृत्व में मोनिका चारण, गुंजन जाखड़, ममता, सुमन कुकणा, रवीना, सुमित्रा छारंग, तमन्ना, रेवती, चैना जाखड़, भूमिका, रामकन्या, आरती जाखड़ एवं कांता ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। बालिकाओं की इस उपलब्धि से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में खुशी की लहर है और खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
प्रतियोगिता के दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष राजपाल कूल्हेरी, जिला कबड्डी संघ के संरक्षक दानवीर सिंह भाटी, सचिव जितेंद्र सिंह राठौड़, कोषाध्यक्ष दिलकान माचरा, उपाध्यक्ष भेरूरतन ओझा एवं सुरेश जोशी सहित आयोजन समिति के भागीरथ गोदारा, सीताराम सिहाग, पूर्णनाथ आदि उपस्थित रहें।