Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
11
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2026। गांव ठुकरियासर में ग्रामीण पेयजल किल्लत से परेशान है और करीब आधा दर्जन युवा पानी की टंकी पर चढ़ गए है। नीचे मौजूद युवा नारेबाजी कर रहें है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के उत्तरादा बास में मेघवाल मोहल्ले में 25 दिनों से पानी की भयंकर किल्लत है और पीने के लिए पानी की सप्लाई के लिए ग्रामीण तरस गए है। लगातार पानी की मांग कर रहें है और टैंकर खरीद कर परेशान युवा आज टंकी पर पहुंच गए गए। यहां भैंराराम, धर्माराम, यतिप्रसाद, लूणाराम टंकी पर चढ़े और चुन्नीलाल गांधी, भंवरलाल, नोपाराम, मूलाराम, देवेंद्र, मांगीलाल सहित मोहल्ले के अनेक युवा नीचे प्रदर्शन कर रहें है। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि खेती बाड़ी के काम का समय है और लगातार पेयजल के लिए परेशान हो रहें है। युवाओं ने बताया कि लगातार पानी की मांग कर रहें है जिसे विभाग द्वारा अनसुना किया जा रहा है।