Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2026। क्षेत्र में बिजली समस्याओं को लेकर आमजन की परेशानी खतम होने का नाम नहीं ले रही है। गांव धोलिया में सोमवार शाम करीब 5 बजे गांव की गुवाड़ में लगी डीपी जल गई। जिससे करीब 70 से अधिक परिवार 24 घंटे से बिना बिजली परेशान है। ग्रामीणों की लगातार शिकायत के बाद विभाग ने सुबह एक अन्य डीपी से बिजली जोड़ कर चालू की परंतु उससे ना तो वोल्टेज आया और ट्रिपिंग ने परेशान कर लिया। गांव के मौजिज ग्रामीण पूर्व उपसरपंच रामेश्वरलाल गोदारा, डालाराम नाई, रामनारायण गोदारा, मांगीलाल गोदारा, श्रवण सारण, श्रीराम सहू, जैनाराम गोदारा ने विभाग पर सुनवाई नहीं करने के आरोप लगाए। ग्रामीणों ने बताया कि घरों में गर्मी से जूझ रहें बुजुर्ग, महिलाएं व बच्चे परेशान हो रहें है। 24 घंटे में कई बार विभागीय अधिकारियों को सूचना दे दी परंतु कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीण समस्या के समाधान की मांग लगातार कर रहें है।