Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.11
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2026। कांग्रेस के युवा नेता हरिराम बाना द्वारा ट्रोमा मुद्दे पर किए गए चक्काजाम के आह्वान से शुक्रवार सुबह पुलिस तुरंत हरकत में आई और पुलिस की तीन टीमें तीन दिशाओं में दौड़ी। सीएम दौरे को देखते हुए आज श्रीडूंगरगढ़ हाइवे से वीआईपी मूवमेंट रहने के दौरान चक्काजाम करने के ऐलान से पुलिस अलर्ट हो गई। एक टीम गांव बाना पहुंची व उन्हें घर से श्रीडूंगरगढ़ अपने कार्यालय के लिए रवाना होते समय अपनी गाड़ी में बिठाकर थाने ले आई है। वहीं एक टीम गांव लिखमादेसर पहुंची और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध को पुलिस अपनी गाड़ी में बिठाकर थाने लाई है। वहीं हाइवे स्थित यूथ कांग्रेस कार्यालय पहुंची एक पुलिस टीम ने ठुकरियासर सरपंच प्रतिनिधि बुधाराम गांधी, संतोष जाखड़ सहित कई कार्यकर्ताओं को वहां से उठाकर थाने ले आए है। पुलिस ने कार्यालय के तीन चक्कर लगाए है व कई कार्यकर्ताओं को डिटेन किया है। बता देवें गत 5 अगस्त को ट्रोमा निर्माण व फोरलेन की मांग को लेकर किए गए प्रदर्शन के बाद प्रशासन द्वारा किए गए समझौते में वादाखिलाफी के आरोप लगाते हुए आज हाइवे जाम की चेतावनी दी व युवाओं से कार्यालय पहुंचने का आह्वान किया।