Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20260809-WA0050
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अगस्त 2026। गांव लिखमीसर उत्तरादा की राउमावि में 14 अगस्त को अग्निवीर योद्धा राकेश जाखड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
अग्निवीर योद्धा राकेश जाखड़ चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित होने वाले इस शिविर के लिए रविवार को मौजिज ग्रामीणों ने बेनर का विमोचन किया। शिविर के प्रचार प्रसार के लिए बैठक का आयोजन किया गया जिसमें अधिकाधिक रक्तदान का लक्ष्य लिया गया। बैठक में युवा प्रचार टोली बनाई गई जिसे मानवता की रक्षार्थ जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करने की प्रेरणा लोगों को देने का दायित्व दिया गया। गांव सहित आस पास के गांवो में भी रक्तदाताओं से शिविर में शामिल होने की अपील की जाएगी। अन्य व्यवस्थाओं के लिए भी अलग अलग दलों को दायित्व दिए गए। बैठक में अग्निवीर योद्धा राकेश जाखड़ के पिता किशनलाल जाखड़, मोतीराम धतरवाल, लूणाराम, नारायणराम, मांगीलाल राहर, राजकुमार डेलू, सांवरमल डेलू, मांगीलाल भुवाल, सुखराम, सीताराम, कुंभाराम, लेखराम, श्रवण कुमार, डालाराम, गणेश जाखड़ तथा गांव के अनेक जागरूक युवा व मौजिज ग्रामीण मौजूद रहे।