Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के नागरिक यदि जिले के सबसे बड़े अस्पताल पीबीएम जाएं तो ध्यान देवें माहेश्वरी धर्मशाला में रोगियों व उनके परिजनों के लिए उचित दरों पर इस धर्मशाला में व्यवस्थाऐं उपलब्ध है। धर्मशाला के ट्रस्टी और श्रीडूंगरगढ़ शहर के श्रीगोपाल राठी ने शुक्रवार को धर्मशाला परिसर में कैंटीन का उद्घाटन किया। समारोह की अध्यक्षता पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक चिकित्सक परमिंदर सिरोही ने करते हुए कहा कि रोगियों की सेवा करना ही सबसे बड़ी सेवा व परमार्थ का कार्य है। राठी ने कहा कि पीबीएम में पूरे जिले से ही नहीं संभाग सहित पंजाब तक के मरीज यहां आते है और उनकी सुविधाओं के लिए संस्था कार्यरत है। शास्त्री कैलाश सारस्वत ने कैंटीन उद्घाटन की पूजा अर्चना करवाई तथा पंडित रिड़ी के पंडित मोहनलाल सारस्वत ने आशीर्वचन दिए। धर्मशाला प्रबंधक त्रिलोक गहलोत ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान नन्दकिशोर सोलंकी, निर्मल पुगलिया, सुखदेव राठी, संजय करवा, सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहें। केंटीन संचालक मनोज ने बताया कि पीबीएम में आने वाले सभी रोगियों व उनके परिजनों को रियायती दरों पर खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी।