Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
9-kishnaram
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जुलाई 2026। रीड़ी के खेल मैदान में 52वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का सोमवार को उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि मेहंद व्यास रहें, विशिष्ट अतिथि दिलकांत माचरा एवं सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ मौजूद रहें।
प्रतियोगिता के बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में मेजबान रीड़ी ने लूणकरणसर को 48-38 से हराकर 10 अंकों के अंतर से खिताब जीत लिया। वहीं बालिका वर्ग के फाइनल में रीड़ी ने लखावर को 44-28 से पराजित कर विजेता रही। आयोजन समिति की ओर से विजेता टीमों को नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ ने दोनों उपविजेता टीमों को प्रोत्साहन राशि भेंट की। केवलचंद तावनियां ने फाइनल खेलने वाली टीमों को ट्रॉफी नकद राशि उपहार में दी। बालक वर्ग में प्रेम जाखड़ को बेस्ट रेडर तथा मोहित हुड्डा को बेस्ट डिफेंडर चुना गया। बालिका वर्ग में गुंजन जाखड़ बेस्ट रेडर और आईना बेस्ट डिफेंडर रहीं।
रीड़ी कबड्डी टीम के कोच मांगीनाथ जाखड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में बालकों की 16 तथा बालिकाओं की 10 टीमों ने भाग लिया। वीर बिग्गाजी मंदिर समिति की ओर से खिलाड़ियों के लिए भोजन एवं आवास की निःशुल्क व्यवस्था की गई। आयोजन को सफल बनाने में केवलचंद तावनिया, रामकरण जाखड़, गोपाल टेंट हाउस, जसवंत डेकोरेशन, महादेव वाटर सप्लायर, रामचंद्र जाखड़, राजू जाखड़ तथा ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा। समापन समारोह में चुनीलाल जाखड़, गणपत तरड़, हुखमनाथ, गोपालराम जाखड़, खींयाराम जाखड़, रामकरण साहू, मदनलाल जाखड़, डालाराम जाखड़, हरियाणा मास्टर, कालूनाथ जाखड़, कुननाथ सिद्ध, दुर्गाराम तावनिया, पवन शर्मा, प्यारेलाल बाना, शंकर सिद्ध, रामनिवास जाखड़, मनोज जाखड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। बीकानेर ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों को बधाई दी।