Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जुलाई 2026। 30 जुलाई से श्रावण माह प्रारंभ होगा और इसी के साथ शिव भक्तों द्वारा पूरे माह शिव भक्ति के विभिन्न अनुष्ठान किए जाएंगे। जलाभिषेक के लिए पवित्र नदी व सरोवरों से जल लाने के लिए कावड़ यात्राएं भी प्रारंभ हो गई है। सोमवार देर शाम फलोदी से हरिद्वार कावड़ पैदल यात्रा श्रीडूंगरगढ़ पहुंची। यहां पुष्करणा समाज श्रीडूंगरगढ़ ने यात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत किया और यात्रियों का विश्वकर्मा मंदिर में माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान पुष्करणा समाज अध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय, नंदकिशोर छंगाणी, देव छंगाणी, रमेश व्यास, जेठमल चुरा, सूर्यकान्त चुरा, बबलू उपाध्याय, अभिषेक उपाध्याय, अनिल भादानी, अभिषेक बोहरा, जय उपाध्याय, संजय चुरा, घनश्याम व्यास, राजेश चुरा, संदीप उपाध्याय, जगदीश व्यास, मीडिया प्रभारी पवन कुमार व्यास सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित रहें। यात्रियों ने शिव पूजन किया व शिव भजन व कीर्तन का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के खूब जयकारे लगाए। विदित रहें यात्रियों ने रात्रिविश्राम यहीं किया और मंगलवार सुबह यहां से रवाना हुए।