Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 27 जुलाई 2026। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और हादसों के बाद समय पर समुचित उपचार नहीं मिलने से हो रही मौतों ने आमजन की चिंता बढ़ा दी है। इसी के चलते अब श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर के शीघ्र निर्माण की मांग जोर पकड़ने लगी है। इसी मांग को लेकर सोमवार को हिंदू क्रांति सेना टैक्सी-ऑटो यूनियन के नेतृत्व में गांधी पार्क से उपखंड अधिकारी कार्यालय तक पैदल रैली निकाली गई। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने ट्रॉमा सेंटर निर्माण की मांग को लेकर नारेबाजी की। रैली में कांग्रेस एवं सीपीआई(एम) के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। एसडीएम कार्यालय पहुंचने पर पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की मौजूदगी में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बाद समय पर उपचार उपलब्ध नहीं होने से अनेक परिवार अपने प्रियजनों को खो रहे हैं। ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने तथा गंभीर घायलों को समय पर बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर का शीघ्र निर्माण अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने कहा कि यदि आज ट्रॉमा सेंटर के निर्माण की प्रक्रिया शुरू भी हो जाए, तब भी इसे पूर्ण होने में दो से तीन वर्ष का समय लग सकता है। ऐसे में आमजन की सुविधा को देखते हुए उपजिला अस्पताल परिसर के पास उपलब्ध स्थान पर अस्थायी रूप से ट्रॉमा सुविधा शुरू करने की व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में घायल मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके। ज्ञापन में सरकार से ट्रॉमा सेंटर निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कर क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई। इस दौरान हिंदू क्रान्ति सेना के जिलाध्यक्ष सतीश सारस्वत, युवा जिला अध्यक्ष आनंद जोशी, तहसील अध्यक्ष श्याम गिरी गुसाई, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष सीताराम पारीक, सुभाष जावा, कांग्रेस के राधेश्याम सारस्वत, प्रतिपक्ष नेता अंजू पारख, ओमप्रकाश गुरावा, कन्हैयालाल सोमानी, मनोज पारख, राजेश मंडा, कॉमरेड जावेद बहलिम सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।