Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000011
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जुलाई 2026। हिंदू क्रांति सेना व ऑटो यूनियन के बैनर तले सोमवार को शहर में ट्रोमा निर्माण की मांग को लेकर रैली निकाली जाएगी। संगठन ने उपखंड अधिकारी के नाम पत्र देते हुए बताया कि सोमवार सुबह 9 बजे गांधी पार्क से रैली प्रारंभ होगी व मुख्य बाजार से गुजरते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचकर पूरी होगी। तहसील अध्यक्ष श्यामगिरी गोस्वामी ने बताया कि संगठन के सदस्य रैली में शामिल होने के लिए लोगों से संपर्क कर रहें है। रैली पूरी होने पर उपखंड अधिकारी को सीएम के नाम पत्र देकर श्रीडूंगरगढ़ ट्रोमा निर्माण की मांग दोहराई जाएगी।