Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2026-07-26 at 11.15.03 AM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जुलाई 2026। भारती कोचिंग एंड डिफेंस एकेडमी, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा एकेडमी के स्थापना दिवस पर छात्र हित में निःशुल्क फिजिकल ट्रेंनिग  बैच कल से शुरू किया जाएगा। निःशुल्क ट्रेनिंग बैच में क्षेत्र के युवा शामिल होकर विभिन्न बेल्ट सर्विस के लिए अपनी फिजिकल तैयारी पुख्ता कर सकेंगे। एकेडमी के निदेशक केआर फौजी ने बताया कि इस अनूठी पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभाशाली युवा छात्र छात्राओं को बिना किसी शुल्क के गुणवत्तापूर्ण शारीरिक प्रशिक्षण उपलब्ध करवाना और उन्हें सरकारी सेवाओं में चयन के लिए दक्ष बनाना है। निदेशक ने बताया कि यह निःशुल्क फिजिकल बैच विशेष रूप से एसएससी जीडी, आर्मी अग्निवीर, दिल्ली पुलिस, राजस्थान पुलिस, राजस्थान पुलिस SI सहित विभिन्न सुरक्षा बलों एवं पुलिस भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए प्रारंभ किया जा रहा है। बैच में अभ्यर्थियों को दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद, शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) तथा भर्ती प्रक्रिया के अनुरूप नियमित अभ्यास करवाया जाएगा। अनुभवी प्रशिक्षक टीम के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को अनुशासन, फिटनेस और प्रतियोगी माहौल उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे छात्र अपनी तैयारी को नई दिशा दे सकेंगे। निदेशक ने बताया कि एकेडमी के संस्थापक का मानना है कि प्रतिभा केवल संसाधनों की मोहताज नहीं होती उन्हें अवसर मिले तो वे अपना प्रदर्शन बेहतर कर सकेंगे। इसी विचार को सार्थक करने के लिए एकेडमी के स्थापना दिवस पर ये सामाजिक पहल की जा रही है। ताकि क्षेत्र के युवा अधिक से अधिक अपने सरकारी नौकरी के सपने को साकार कर सकें। संस्थान ने क्षेत्र के सभी इच्छुक विद्यार्थियों से इस निःशुल्क फिजिकल बैच का लाभ उठाकर अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ने की अपील की है। इच्छुक छात्र व छात्रा अधिक जानकारी के लिए इन नम्बरों पर संपर्क: 8104531404 कर सकते है।