Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जुलाई 2026। शनिवार को उपखंड क्षेत्र के चिन्हित सड़क दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट्स) का उपखंड अधिकारी की अगुवाई में टीम ने संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, सीओ निकेत पारीक, सार्वजनिक निर्माण विभाग तथा संबंधित रोड एजेंसी के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत परीक्षण किया।
संयुक्त टीम ने श्रीडूंगरगढ़ स्थित सिजराल होटल के समीप एवं बिग्गा के पास चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण कर दुर्घटनाओं के संभावित कारणों की जांच की। अधिकारियों ने सड़क की स्थिति, यातायात दबाव तथा दुर्घटना की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न सुरक्षा पहलुओं की समीक्षा करते हुए रोड शोल्डर, सड़क संकेतक (साइन बोर्ड), रोड मार्किंग, रंबल स्ट्रिप, स्पीड ब्रेकर, क्रैश बैरियर, डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य आवश्यक सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि ब्लैक स्पॉट्स पर सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी आवश्यक कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना को न्यूनतम किया जा सके। उन्होंने विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बनाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।