Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
9-kishnaram
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

सांसद लोक सेवा केंद्र पहुंचे ग्रामीण, ढाई किलोमीटर की सड़क बनवाने की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जुलाई 2026। गांव धनेरू के ग्रामीण शनिवार को सांसद लोक सेवा केंद्र पहुंचे और उधाणा जोहड़ से गंगापुरी महाराज के मंदिर तक डामर सड़क की मांग की है। ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के नाम ज्ञापन देते हुए बताया कि सांसद द्वारा स्वीकृत धनेरू के उदाणा जोहड़ तक डामर सड़क का कार्य प्रगति पर है। इसी सड़क को उदाणा जोहड़ से गंगापुरी महाराज के मंदिर तक बनवाने की जरूरत है जिससे बीदासर कस्बे से आवागमन आसान हो सकें। ये दूरी ढाई किलोमीटर है अैर यहां ग्रेवल सड़क पहले से बनी है। इस मौके पर प्रशासक मोहनलाल स्वामी, संतोष, डूंगरराम, अनिल कुमार, ओमप्रकाश, जुगलाल, प्रकाशचंद्र शामिल रहें।


सेरूणा में बरसात से हाइवे पर हुए जलभराव को खाली करवाने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार व शुक्रवार को सेरूणा में अच्छी बरसात हुई। इस बरसात से थाने के सामने हाइवे पर जल भराव हो गया है। ग्रामीणों ने व हाइवे पर स्थित दुकानदारों ने जलनिकासी की मांग रखी। वहीं सेरूणा से कृषि कुओं की जाने वाले मुख्य मार्ग पर भारी कचरे और जलभराव को साफ करवाने की भी मांग की है।