Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जुलाई 2026। रविवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अवकाश होने के कारण क्षेत्र के विभिन्न सरकारी व निजी विद्यालयों में कारगिल विजय दिवस आज ही उत्साह के साथ मनाया गया। स्कूलों में नो बैग के दिन आयोजित कार्यक्रमों में क्षेत्र के शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी, शहीद राकेश चोटिया, शहीद हेतराम गोदारा के चित्रों पर पुष्पाजंलि अर्पित की गई। शिक्षकों ने कारगिल युद्ध के इतिहास की जानकारी देते हुए राष्ट्र प्रथम की प्रेरणा विद्यार्थियों को दी। वक्ताओं ने कहा कि कारगिल विजय दिवस देश के उन वीर सैनिकों के शौर्य, पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविता पाठ एवं प्रेरक विचार प्रस्तुत किए।
देखें पूरे अंचल से विभिन्न सरकारी व निजी स्कूलों से फोटो:-

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा के शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी राउमावि में दी शहीदों को श्रद्धाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ब्राइट फ्यूचर सीनियर स्कूल में शिक्षक ने कारगिल युद्ध के इतिहास की जानकारी दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मॉर्डन राजस्थान सीनियर सैंकण्डरी स्कूल में बच्चों ने दी देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संस्कार इनोवेटिव स्कूल में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, विद्यार्थियों ने दी देशभक्ति प्रस्तुतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जयपुर पब्लिक स्कूल में मनाया कारगिल विजय दिवस, बच्चों को दी राष्ट्र प्रथम की प्रेरणा।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कुंतासर के राउमावि में शहीदों को पुष्पाजंलि अर्पित की, बच्चों ने उत्साह के साथ लगाए भारत माता के जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल्याणसर नया के सरकारी स्कूल में शहीदों को दी श्रद्धाजंलि, कारगिल युद्ध के इतिहास की जानकारी दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बरजांगसर के राउमावि में शहीदों को श्रद्धाजंलि देकर विद्यार्थियों को दी राष्ट्र प्रथम की प्रेरणा दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इंदपालसर सांखलान के राबाउमावि रामरतन जोहड़ में शहीदों को श्रद्धाजंलि देकर दी कारगिल विजय की जानकारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर के राउमावि में उत्साह के साथ मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी श्रद्धाजंलि, विद्यार्थियों को दी राष्ट्र प्रथम की प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सातलेरा के राउमावि में उत्साह पूर्वक मनाया कारगिल विजय दिवस, विद्यार्थियों को दी राष्ट्र प्रथम की प्रेरणा।