Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
evee-300x223
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

कांग्रेस ने प्रदर्शन कर पीएम का पुतला फूंका, मांगे इस्तीफे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जुलाई 2026। दिल्ली में जंतर मंतर पर हो रहें प्रदर्शन व कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध की आंच बीकानेर और श्रीडूंगरगढ़ पहुंची और बुधवार शाम को उपखंड कार्यालय के बाहर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया व पीएम का पुतला फूंका। यहां राहुल व प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी व छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज का विरोध करते हुए पीएम व शिक्षा मंत्री के इस्तीफे मांगते हुए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। प्रदर्शन में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने की कार्रवाई को बर्बर बताते हुए नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी व शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को इस्तीफे देने की बात कही। प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा, नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने इसे अन्यायपूर्ण बताया। इस दौरान बीकानेर जिला देहात कांग्रेस के जिला सचिव कन्हैयालाल सोमानी, विजयराज सेवग, मास्टर प्रभु बाना, राधेश्याम सारस्वत, यूसुफ़ चुनगर, मनोज सुथार, संजय करनानी सत्यनारायण जाट, हीरालाल जाट, मालाराम प्रजापत, रमेश प्रजापत, मूलचन्द स्वामी, रमन गोदारा, मुन्नीराम दुसाद, प्रकाश दुसाद, शाकिर बेहलीम, इकराज खान, राकेश सिद्ध, राजेश मंडा सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।

शहीद हेतराम गोदारा की स्मृति में कुश्ती दंगल का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सोनियासर गोदारन में शहीद हेतराम गोदारा की स्मृति में सोमवार को कुश्ती दंगल का रोमांचक आयोजन किया गया। आयोजन के माध्यम से युवा वर्ग को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी गई। दंगल में पहलवानों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विजय रहें पहलवान परमेश्वर व उपविजेता मुकेश गोदारा का पुरस्कृत किया गया। कालू बाना, जगदीश माचरा, डॉ ओम प्रजापत, जगदीश सियाग सहित शहीद परिवार व अनेक मौजिज ग्रामीणों ने आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई।

गुरुवार को बाना व पुदंलसर में आयोजित होंगे फॉलोअप शिविर
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीण सेवा शिविर के तहत गुरूवार को विभिन्न स्थानों पर फोलोअप शिविर आयोजित किए जाएंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन उम्मेद सिंह रतनू ने बताया कि गुरुवार को बीकानेर के जलालसर और जामसर, लूणकरणसर के सुरनाणा और हंसेरा, श्रीडूंगरगढ़ के बाना और पुन्दलसर, कोलायत के गजनेर और चानी, बज्जू के बज्जू खालसा, पूगल के 2 एडीएम, छत्तरगढ़ के राणेर, खाजूवाला के 7 पीएचएम और नोखा के सुरपुरा, कूदसू एवं जसरासर में शिविर आयोजित किए जाएंगे।