Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2026-07-19 at 15.05.30
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जुलाई 2026। श्रीडूंगरगढ़ से सट कर गुजर रहा नेशनल हाइवे जानलेवा बना हुआ है व यहां अभी अभी एक बड़ा हादसा शहर के पास ही हो गया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार नेशनल हाइवे पर कांग्रेस नेता हरिराम बाना के कार्यालय के पास एक बस और एक बोलेरो गाड़ी की भिड़ंत हो गई है। घायलों की चीख पुकार सड़क पर गूंज रही है। कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं एंव आसपास के लोगो ने तुरन्त घायलों को सम्भाला व एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना के साथ ही अब्दुल कलाम सोसायटी की एम्बुलेंस और आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई है, घायलों को लेकर हॉस्पिटल पहुंच रही है। प्राथमिक जानकारी में घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए है। अधिक जानकारी के लिए बने रहे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ…