Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
08-vinod-giri
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जुलाई 2026। कहा जाता है कि अच्छा पड़ौसी रिश्तेदार से बढ़कर होता है, क्योंकि वह हर सुख-दुख में सबसे पहले साथ खड़ा होता है। वहीं आजकल इसके उलट क्षेत्र में अनेक मामले पड़ौसियों के झगड़े के सामने आने लगे है। क्षेत्र में दो खेत पड़ौसी परिवारों के आपस में भिड़ जाने और एक दूसरे के साथ मारपीट करने के आरोप में परस्पर मामले सेरूणा थाने में दर्ज हुए है।

थानाधिकारी इमीचंद ने बताया कि लिखमीसर दिखणादा की रोही में जगदीश सिंह राजपूत व नथाराम लूहार खेत पड़ौसी है। जगदीशसिंह ने पुलिस को बताया कि उसने गांव की रोही में खेत काश्त ले रखा है। 16 जुलाई की दोपहर करीब 3 बजे वह रास्ते आ रहा था और प्यास लगने पड़ौसी नथाराम की ढाणी पर रूका। तो नथाराम, बजरंग, नथाराम की पत्नी व पुत्री ने उसपर हमला कर दिया व उसके साथ मारपीट की। वहीं रूकमा देवी पत्नी नथाराम लूहार ने 16 जलाई की दोपहर 3 बजे जगदीश, ओमसिंह, हड़मानसिंह, उनकी बहन लाठियां लेकर हमारी ढाणी में घुसे और गाली गलौच करते हुए मारपीट की। पुलिस ने दोनों के मामले दर्ज कर जांच एएसआई जगदीश प्रसाद को दी है।