Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-07-17 at 19.59.58
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2026। क्षेत्र के गांव समंदसर में बुधवार रात 33 केवी ग्रिड सब स्टेशन में अचानक आग लग गई जिससे पॉवर ट्रांसफार्मर जल गया। बिजली आपूर्ति व्यवस्था ठप्प हो जाने से ग्रामीण व किसान बिना बिजली के परेशान हो उठे और अपने अपने नेताओं से शीघ्र नया ट्रांसफार्मर रखवाने की मांग की। शुक्रवार सुबह यहां नया पॉवर ट्रांसफार्मर गांव पहुंचा और इसे तुरंत स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। इस पर गांव के भाजपा नेता मांगीलाल गोदारा ने तवरित समस्या का समाधान कर ग्रामीणों को राहत देने के लिए विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार जताया। वहीं मौके पर मौजूद किसान मालाराम आंवला, जगदीश गोदारा, रामलाल, रुपाराम, श्योपतराम, मामराज गोदारा, मदन डेलू, दानाराम, सीताराम, गिधाराम, राजूराम, गोपाल ने पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया द्वारा उनकी मांग पर उच्चाधिकारियों से वार्ता कर तुरंत पॉवर ट्रांसफार्मर रखवा कर किसानों व ग्रामीणों को राहत देने पर उनका आभार जताया। भाजपा के युवा नेता ने प्रेस नोट जारी किया वहीं पूर्व विधायक के समर्थकों ने भी मामले में वीडियो जारी कर अपने नेता का आभार जताया।