Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
08-vinod-giri
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2026। क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ स्थानीय जनप्रतिनिधि व प्रशासन दोनों सख्त है और लगातार अवैध अतिक्रमण हटाने के खिलाफ कार्रवाइयां की जा रही है।
शुक्रवार को गांव डेलवां में ठाकुरजी मंदिर के पास से मेघवालों के मोहल्ले से गुजर कर नक्कोदेसर जाने वाले आम रास्ते को खुलवाया गया। यहां चुन्नीलाल व रामनारायण के घर के पास पट्टियां लगाकर आम रास्ते को संकरा कर दिया गया था। आज नायब तहसीलदार सुरजीत कुमार धायल, सहायक विकास अधिकारी गिरधारीदास स्वामी, ग्राम विकास अधिकारी मानसी शर्मा, उप प्रशासक भूराराम सहित प्रशासनिक टीम मौके पर मौजूद रही और अतिक्रमण हटवाया गया। यहां हैड कांस्टेबल गणेशाराम मय पुलिस जाप्ता तैनात रहें और शांति व्यवस्था कायम रखी। दल ने पट्टियां उखाड़ कर पंचायत भवन में रखवाई और रास्ता खुलवा दिया। अनेक ग्रामीणों ने प्रशासनिक कार्रवाई का स्वागत करते हुए आभार जताया।