Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2026। नीट 2026 परीक्षा का परिणाम गुरूवार रात को जारी हुआ। ये परिणाम कई परिवारों के होनहारों के लिए डॉक्टर बनने का सपना पूरा करने वाला साबित हुआ है। क्षेत्र की ग्रामीण प्रतिभाओं ने सफलता हासिल कर अपने परिवार व गांव का नाम रोशन किया है। देश के इन भावी डॉक्टरों ने देश व मानवता की सेवा को लक्ष्य बताया। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स टीम इन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देता है। वहीं आप सभी सराहें क्षेत्र की इन प्रतिभाओं को..
गांव दुलचासर निवासी प्रह्लाद पुत्र लालचंद महिया ने 720 में से 665 अंक हासिल कर शानदार सफलता हासिल की है। महिया ने ऑल इंडिया 728वीं रैंक हासिल कर परिवार का नाम रोशन कर दिया है। महिया के परिवार में उत्सव का माहौल छाया है व मित्र और जानकार भी उन्हें बधाई दे रहें है।
गांव इंदपालसर गुसाईंसर निवासी फौजी भागीरथ सिंह की बेटी अनुराधा राठौड़ ने नीट 2026 में शानदार सफलता हासिल की है। अनुराधा ने 720 में 650 अंक हासिल किए है। ऑल इंडिया अनुराधा की 1462 रैंक आई है। उनके पिता अभी देशसेवा में अरूणाचल प्रदेश में ड्यूटी पर है और उन्होंने अपनी बेटी पर गर्व जताया। अनुराधा इस गांव की पहली बेटी होगी जो डॉक्टर बनेगी। ग्रामीणों ने इसे अन्य बालिकाओं के लिए प्रेरणीय बताते हुए अनुराधा को शुभकामनाएं दी है।
गांव लोडेरा निवासी वासुदेव पुत्र शंकरलाल गोदारा ने नीट 2026 में 641 अंक हासिल किए है। वासुदेव ने 12वीं के साथ पहले प्रयास में ये सफलता हासिल की है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा आदर्श स्कूल गुसाईंसर बड़ा से पूरी हुई थी। स्कूल परिवार सहित जानकारों व मित्रों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। सूडसर निवासी राहुल पुत्र गोपालराम गोदारा ने 603 अंक हासिल किए है। गांव कल्याणसर पुराना हर्षवर्द्धन पुत्र सूरजाराम महिया ने 720 में से 591 अंक हासिल कर नीट 2026 में सफलता हासिल की है। सोनियासर मिठिया निवासी सुभाष पुत्र मोटाराम ज्याणी ने 720 में 575 अंक हासिल कर नीट 2026 में सफलता हासिल की है। इनके परिवारों में खुशी का माहौल छाया है और परिजनों सहित मित्र व जानकार इन्हें बधाइयां दे रहें है।