Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

19 जुलाई को धीरदेसर पुरोहितान में होगा रक्तदान शिविर व स्वास्थ्य जांच शिविर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आगामी 19 जुलाई को धीरदेसर पुरोहितान में दिवंगत विमला देवी मेघवाल की 6वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के साथ नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया जाएगा। आयोजक मेहरा परिवार के नितिश मेहरा ने बताया कि 19 जुलाई, रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय परिसर में रक्तदान शिविर होगा जिसमें पीबीएम की रक्तसंग्रहण टीम द्वारा रक्त संग्रहण किया जाएगा। वहीं शिविर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, ब्लड शुगर जांच, शुगर जांच, हीमोग्लोबिन जांच सहित सामान्य चिकित्सा परामर्श सेवाएं मिल सकेगी। आयोजक मंडल ने सभी रक्तदाता युवाओं से रक्तदान करने की अपील की है।
प्रजापति सेवा संगठन के सदस्यों ने आरपी पवन कुमार का सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। व्याख्याता पद से पदोन्नत होने व सीबीईओ कार्यालय में आरपी पद पर नियुक्ति होने पर पवन कुमार प्रजापत मोमासर का कालूबास के प्रजापति सेवा संगठन साफा पहना कर सम्मान किया। पवन कुमार ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण किया और इस मौके पर समाज के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। यहां समिति अध्यक्ष मघराज मोरवाल, कोषाध्यक्ष इंद्रचंद मोरवाल, मघराज ऊंटवालिया, कन्हैयालाल मोरवाल, प्रेम पिंगोरिया, लीलाधर पिंगोरिया, लिच्छूराम मोरवाल एवं सुमित मोरवाल सहित अनेक लोग मौजूद रहेँ। पवन कुमार ने सभी का आभार जताया।