Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2026-07-13 at 20.00.00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जुलाई 2026। रविवार रात आर्मी अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा के घोषित परिणाम में श्रीडूंगरगढ़ की भारती कोचिंग एंड डिफेंस एकेडमी के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। संस्थान से जुड़े 10 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परिणाम घोषित होने के बाद संस्थान में उत्साह का माहौल है। संस्थान प्रबंधक केआर फौजी ने बताया कि सीमित बैच और नियमित मार्गदर्शन के साथ संचालित तैयारी का परिणाम लगातार सफलता के रूप में सामने आ रहा है। अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के साथ शारीरिक दक्षता, अनुशासन और प्रतियोगी माहौल में भी निरंतर प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे वे भर्ती प्रक्रिया के प्रत्येक चरण के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकें। उन्होंने बताया कि संस्थान से सफल हुए अभ्यर्थियों में सुरेंद्र सिद्ध (पूनरासर), मनोज जाखड़ (बिग्गाबास रामसरा), अशोक सारण (अजीतसर), जयप्रकाश (श्रीडूंगरगढ़), पवन जाट (भानुदा), मोहित सिद्ध (लिखमादेसर), इंद्रचंद भुकर (धीरदेसर), मुकेश जाखड़ (सातलेरा), गोविंद गोदारा (उपनी) तथा कृष्ण कुमार शर्मा (सातलेरा) शामिल हैं। इन सफल विद्यार्थियों के सम्मान में मंगलवार सुबह 11 बजे मुख्य बाजार भैरूंजी मंदिर गली में स्थित संस्थान परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सफल अभ्यर्थियों का अभिनंदन किया जाएगा तथा आगामी भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन भी किया जाएगा। संस्थान प्रबंधन ने सभी सफल अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान भविष्य में भी सेना एवं अन्य रक्षा सेवाओं की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।