Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
4
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जुलाई 2026। ट्रांसफर के सीजन में पूरे प्रदेश में कई जगहों पर गड़बड़झाला भी सामने आ रहा है। श्रीडूंगरगढ़ में व्यापक रूप से ट्रांसफर हुए है और यहां भी कई गड़बड़ियां सामने आई है।
श्रीडूंगरगढ़ में एक पटवारी का दो दिनों में दो बार तबादला होने का मामला भी आज खासा चर्चा में है। संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा द्वारा जारी लिस्ट में पटवारी राकेश कुमार बिजारणियां को बिग्गा से अनूपगढ़ भेजा गया है। वहीं जिला कलेक्टर निशांत जैन द्वारा जारी लिस्ट में पटवारी राकेश कुमार बिजारणियां का बिग्गा से समंदसर श्रीडूंगरगढ़ तबादला किया गया। विदित रहे कि पटवारी पर पूर्व में मूंगफली की गिरदावरी करने के दौरान भी अनेक आरोप लगे थे। विधायक तारांचद सारस्वत भी बिग्गा की रोही पहुंचे थे व किसानों की शिकायत पर सख्ती दिखाते हुए पटवारी पर कार्रवाई की बात कही थी। अब एक आदेश में पटवारी बिजारणियां को अनूपगढ़ भेजना राज का पॉवर दिखा रहा था, वहीं दूसरे आदेश में स्थानीय स्तर पर ही हल्का बदल कर मामला मैनेज होने की चर्चा भी जोर खा रही है।