Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
4
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जुलाई 2026। पश्चिमी राजस्थान में सोलर प्रोजेक्ट यहां के धार्मिक सामाजिक जनजीवन में आस्था के केंद्र खेजड़ी के काल बन गए है। सरकारे के वादे व इरादों में खोट खेजड़ी को बचा नहीं पा रहें है।
बीकानेर में खेजड़ी को बचाने के लिए बड़ा आंदोलन भी हुआ व सरकार द्वारा भी कई प्रावधान किए गए। लेकिन ये सब बातें हवा हवाई ही साबित हो रही है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी कितासर गांव में सोलर प्लांट लगाने के लिए आये दिन छिप-छिपा कर खेजड़ियाँ काटी जा रही है और इस कारण ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। रविवार को गांव कितासर की रोही में एक सोलर प्लांट के लिए लीज पर लिए गए खेत में करीब 15 पेड़ खेजड़ी के दनादन काट डाले। गांव के सक्रिय युवाओं को जब सूचना मिली तो युवा मौके पर पहुंचे। इन्हें देखकर पेड़ कटाई का सामान साथ लेकर कटाई में लगा दल मौके से भाग छूटा। युवाओं ने प्रशासन व पर्यावरण संरक्षण में जुटी जंभेश्वर संस्थान के पदाधिकारियों को सूचना दी। सोमवार सुबह वन विभाग के सहायक वन संरक्षक सतपाल सिंह ने बताया कि मौके पर टीम भेजी जा रही है व टीम के मौका मुआयना करने के बाद ही इस मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।