Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-07-11 at 20.07.30
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जुलाई 2026। तबादले सूचियां जैसे जैसे सामने आ रही है वैसे वैसे कर्मचारी वर्ग में ही नहीं आमजन में भी हलचल का माहौल बन गया है। संभागीय आयुक्त विश्राम मीना ने शासन उप सचिव राजस्व के रेफरेन्स में 55 राजस्व कार्मिकों के तबादले किए है। इनमें श्रीडूंगरगढ़ तहसील से कानूनगो पृथ्वीसिंह भाटी को जिला हनुमानगढ़ भेजा गया है। वहीं छह पटवारियों को अनूपगढ़ भेजा है। जिनमें पुष्पा सिद्ध को जोधासर से अनूपगढ़, मनोज कुमार को डेलवा से अनूपगढ़, राकेश कुमार बिग्गा को अनूपगढ़, तनुज कालेर को धनेरू से अनूपगढ़, संदीप कुमार को जालबसर से अनूपगढ़, लीला स्वामी को सातलेरा से अनूपगढ़ लगाया गया है।