Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
4
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जुलाई 2026। सिंधी समाज द्वारा आयोजित 40 दिवसीय सद्गुरु स्वामी टेऊरामजी चालीसा महोत्सव के तहत बुधवार को 30वें दिन सिंधी कॉलोनी स्थित श्री झूलेलालजी मंदिर में संत श्यामलालजी (प्रेम प्रकाश आश्रम, कोटा) के सान्निध्य में भव्य सत्संग एवं भजन संध्या का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति रस का आनंद लिया।
संत श्यामलालजी ने अपने प्रवचनों में सद्गुरु स्वामी टेऊरामजी के जीवन, उनके आध्यात्मिक संदेशों तथा सतनाम साक्षी की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को मानव सेवा, सत्कर्म और प्रभु भक्ति का संदेश दिया। इसके बाद टेऊरामजी एवं झूलेलालजी के भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। श्रद्धालु भजनों पर झूम उठे और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान टेऊराम चालीसा का सामूहिक पाठ, सतनाम साक्षी की 108 माला, आरती एवं पल्लव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिंधी पंचायत अध्यक्ष श्रवण कुमार गुरनाणी ने संत श्यामलालजी का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। सिंधी समाज युवा मीडिया प्रभारी रवि रिझवानी ने बताया कि 40 दिवसीय चालीसा महोत्सव के तहत प्रतिदिन धार्मिक आयोजन, सत्संग एवं भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग ले रहें है।