Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स | 8 जुलाई 2026। श्रीडूंगरगढ़ के कालूबास स्थित झंवरो के मंदिर में गुरुवार को दोपहर 3 बजे भव्य भक्तिमय आयोजन होगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ एवं इस्कॉन दिल्ली मंदिर के वरिष्ठ भक्त कृष्ण प्रिय प्रभुजी विशेष प्रवचन देंगे। चिकित्सा सेवा के साथ-साथ वे लंबे समय से श्रीकृष्ण भक्ति के प्रचार-प्रसार में सक्रिय हैं तथा देशभर में अपने सरल, प्रेरक एवं तर्कपूर्ण प्रवचनों के माध्यम से युवाओं और श्रद्धालुओं को सनातन संस्कृति एवं भक्ति मार्ग से जोड़ रहे हैं।
आयोजन के दौरान कथा, हरिनाम संकीर्तन, आरती, भक्ति नृत्य एवं महाप्रसाद वितरण सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन को लेकर कृष्ण भक्तों में उत्साह का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी कृष्ण भक्तों एवं श्रद्धालुओं से सपरिवार कार्यक्रम में उपस्थित होकर भक्तिमय वातावरण का लाभ उठाने तथा प्रभुजी के प्रेरणादायी प्रवचनों का श्रवण करने का आग्रह किया है।