Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-07-04 at 20.25.08
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

स्टेट हाईवे पर फिसली बाईक, युवक बीकानेर रैफर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जुलाई 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों के क्रम में शनिवार शाम को करीब 7 बजे स्टेट हाईवे 6 बीदासर रोड़ पर एक मोटरसाईकिल फिसल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना की जानकारी मिलने पर एपीजे अब्दुल कलाम ट्रस्ट के सेवादार बंशी स्वामी एंबुलैंस लेकर मौके पर पहुंचें एवं घायल को उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां से घायल गांव रीडी निवासी 43 वर्षीय रामप्रताप पुत्र हेमाराम जाखड़ को बीकानेर पीबीएम चिकित्सालय रैफर किया गया।

भारती ओलंपियाड़ रविवार सुबह, बसों की रहेगी निशुल्क व्यवस्था, मौके पर भी होगें पंजीयन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जुलाई 2026। स्थानीय भारती निकेतन एज्यु हब में प्रवेश के लिए मेगा प्री-फांउडेशन ओलंपियाड़ का आयोजन रविवार, 5 जुलाई को किया जाएगा। निदेशक श्रीकृष्ण स्वामी ने बताया कि इस नि:शुल्क ओलंपियाड़ में भाग लेने वाले बच्चों के लिए बसों की निशुल्क व्यवस्था की गई है। शहर के मुख्य रूटों से एवं ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए घूमचक्कर पर बसों की व्यवस्था की गई है। घूमचक्कर पर सुबह 10 बजे से 10.50 बजे तक बसें तैनात रहेगी। ओलंपियाड़ में पेपर देने के इच्छुक विद्यार्थी मौके पर पहुंच कर भी अपना पंजीयन करवा सकते है एवं शामिल होने वाले बच्चों को अपना लंच भी साथ लेकर आना होगा। निदेशक गिरधर स्वामी ने बताया कि जिन बच्चों को प्रांरभिक कक्षाओं से ही IIT, NEET, NDA, IAS, RAS, Defence, NTSE, STSE, IJSO (International Junior Science Olympiad), KVPY एवं विभिन्न राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड परीक्षाओं की तैयारी करें तथा सैनिक स्कूल, मिलिट्री स्कूल एवं नवोदय विद्यालय जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते है वे सभी इस मेगा प्री-फांउडेशन में भाग ले सकते। इन ओलंपियाड़ के माध्यम से स्कोलरशिप के साथ कक्षा 3 से 10 तक की प्री-फांउडेशन कक्षाओं में प्रवेश मिल सकेगा एवं प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को आवश्यक पुस्तकें एवं फांउडेशन टी-शर्ट विद्यालय द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।

देर रात तक गूंजे भजन, मनाया बाबा का जन्मोत्सव।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जुलाई 2026। कस्बे के आडसर बास में स्थित बाबा हरिराम जी के मंदिर में 124वां जन्मोत्सव आयोजित किया गया। इस मौके पर मंदिर में भव्य सजावट की गई एवं रात्रि जागरण आयोजित किया गया। जागरण में देर रात तक भजन गूंजते रहे व भजन गायक सम्पत जी उपाध्याय ने बाबा के भजनों का गुणगान किया। पुजारी श्रवण कुमार शर्माने बताया कि जागरण की शुरूआत महाज्योत के साथ हुई एवं केक काट कर बाबा का जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रृद्धालु भी मौजूद रहे।