Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
4
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जुलाई 2026। उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड की तर्ज पर राजस्थान में भी जल्द ही समान नागरिक सहिंता लागू होने का अंदेशा है एवं सरकार द्वारा इस पर लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी मुहिम में गुरूवार को बीकानेर में संभाग स्तरीय परामर्श बैठक आयोजित की गई। बीडीए के सभागार में आयोजित इस बैठक में जिले भर के प्रबुद्ध लोगों, सामाजिक संगठनों, धार्मिक संगठनों, गैर सरकारी संगठनों, राजनैतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। श्रीडूंगरगढ़ से क्षेत्र से विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त रामगोपाल सुथार ने भाग लिया एवं ओबीसी हितों की सुरक्षा एवं सामाजिक न्याय के संबध में अपने सुझाव समिति को दिए। सुथार ने समान नागरिक संहिता को लागू करने में ओबीसी समाज की सांस्कृतिक एवं सामाजिक परंपराओं का सम्मान एवं संरक्षण सुनिश्चित करने, विवाह, उत्तराधिकार, दत्तक ग्रहण एवं पारिवारिक मामलों की प्रक्रिया सरल एवं सुलभ बनाने, ओबीसी वर्ग की महिलाओं एवं बेटियों के संपत्ति एवं उत्तराधिकार संबंधी अधिकारों के लिए स्पष्ट एवं प्रभावी कानूनी व्यवस्था सुनिश्चित करने, राजस्थान समान नागरिकता संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने, संहिता के क्रियान्वयन में किसी भी वर्ग के साथ किसी प्रकार का भेदभाव न हो तथा सभी को समान न्याय मिलने, आमजन एवं विभिन्न वर्गों से सुझाव प्राप्त करने के लिए स्थायी परामर्श केंद्र स्थापित करने के सुझाव दिए। बैठक में राजस्थान समान नागरिक संहिता-2026 (यूसीसी) प्रारूप समिति की सदस्य डॉ. शुचि चौहान, संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, जिला कलेक्टर निशांत जैन उपस्थित रहे। वहीं चूरू, हनुमानगढ़ एवं श्रीगंगानगर के जिला कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े।