Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2026-06-27 at 21.33.15
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जून 2026। अगर गर्मी के मौसम में आप भी परेशान हो गए है तो यह खबर आपके लिए नेशनल हाइवे स्थित गढ़-गोपाल रिसॉर्ट से खबर आ रही है। यहां पर पूरे परिवार के साथ मनोरंजन का तड़का लगाने के लिए 29 जून 2026 (सोमवार) को ‘ग्रैंड पूल पार्टी एडिशन 2026’ का आयोजन किया जाएगा। केवल परिवार और कपल इंट्री के साथ होने वाला यह आयोजन पूरी तरह से सुरक्षित माहौल में शाम 5:00 बजे से रात 9:00 बजे तक होगा। क्षेत्र में पहली बार हो रहे इस आयोजन में जिसमें क्षेत्रवासियों के लिए मनोरंजन से भरपूर कई आकर्षक कार्यक्रम होंगे। गढ़ गोपाल के जतिन मोरवानी ने बताया कि इस पूल पार्टी में सुरक्षा व्यवस्था के साथ केवल कपल्स और परिवारों को ही प्रवेश दिया जाएगा, जिससे सभी सुरक्षित और पारिवारिक माहौल में कार्यक्रम का आनंद ले सकेंगे। इस पूल पार्टी में लाइव डीजे म्यूजिक, फोम डांस, फन गेम्स, एक्साइटिंग गिफ्ट्स और शानदार पूल पार्टी वाइब्स का आनंद ले सकेंगे। आयोजक ने बताया कि कार्यक्रम के लिए सीमित पास उपलब्ध हैं। ऐसे में इच्छुक लोगों से जल्द से जल्द अपना पास सुनिश्चित करने की अपील की गई है। अधिक जानकारी एवं पास बुकिंग के लिए 97990 99909 पर संपर्क किया जा सकता है। गढ़ गोपाल रिजॉर्ट प्रबंधन का दावा है कि यह आयोजन इस गर्मी का सबसे यादगार और मनोरंजक कार्यक्रम साबित होगा।
सफाई व्यवस्था चुस्त, फाइव स्टार रिजॉर्ट की फीलिंग
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गढ़ गोपाल रिसॉर्ट का स्विमिंग पूल 40 गुना 80 फीट के बड़े साइज का है और यहां नियमित साफ सफाई की जाती है। बड़े शहरों के फाइव स्टार होटलों वाली वाइब्स के साथ यह भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की थीम बच्चों व परिवारों को ध्यान रखकर की गई है। आयोजक ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ जैसे छोटे शहर में परिवार के साथ कहीं एंजाय करने के ऑप्शन बहुत कम है। ऐसे में यहां शानदार आयोजन किया जा रहा है जिसे भव्यता के साथ मनाया जाएगा।