Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जनवरी 2021। नगरपालिका चुनावों के माहौल में सेन समाज उत्थान समिति द्वारा समाज की विशेष बैठक का आयोजन सोमवार शाम को किया गया। बैठक में सेन समाज के राजनीतिक व शैक्षणिक मजबूती का संकल्प लिया गया। समिति के प्रदेश महामंत्री तोलाराम मारू, श्रीकोलायत सेन मंदिर अध्यक्ष शंकरलाल चौहान, सुरजड़ा के हरूराम परिहार, सुरपुरा के सुंदरलाल जाखड़, कल्याणसर के हंसराज जाखड़, देराजसर के रामकिशन देराजसरिया, ठुकरियासर के धन्नाराम परिहार लिछमणराम टाक, रुघाराम मोठड़ीवाल, भेराराम फुलभाटी, रामनारायण रजनीवाल कालू, बद्रीलाल ने श्रीडूंगरगढ़ गुरुकृपा भवन में विशेष बैठक का आयोजन किया। समाज बंधुओं ने क्षार कर्म में लगे युवाओं को सस्ती दरों पर लोन उपलब्ध करवाने, प्रदेश राजनीति में सेन समाज को प्रतिनिधित्व देने, समाज मे लड़के लड़की का भेद मिटाने, शिक्षा को बढ़ावा देने के विषय पर चर्चाएं हुई। महामंत्री तोलाराम मारू ने पूरे सेन समाज को एकजुट होने का आव्हान किया व समाज के प्रगतिशील नागरिकों से समाज को प्रगति पथ पर ले जाने में जिम्मेदार भूमिका निभाने के लिए कहा। बैठक में जिला मुख्यालय पर छात्रावास बनाने का प्रस्ताव लिया गया व देवनारायण बोर्ड की तरह समाज के विद्यार्थियों को लाभ दिलवाने की मांग सरकार से करने के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की बात कही गई। बैठक में जिले की सभी तहसीलों से शामिल अध्यक्षों ने आभार प्रकट किया व वक्ताओं ने एकता का प्रण लिया।