Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
4
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जून 2026। बुधवार शाम को श्रीडूंगरगढ़ थाना परिसर में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने सीएलजी बैठक ली। बैठक में उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, सीओ निकेत पारीक, थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव शामिल हुए। अधिकारियों ने मोहर्रम पर आगामी 26 जून को निकलने वाले ताजिए का जुलूस शांतिपूर्ण निकालने की बात कही। बैठक में सीएलजी सदस्यों ने शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार करने, आवारा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं के बारें में सुधार करने की मांग की। सदस्यों ने ताजिए का जुलूस गुजरने के दौरान मार्ग की साफ सफाई करवाए जाने की मांग उपखंड अधिकारी से की। सीओ निकेत पारीक ने जुलूस से ट्रेफिक व्यवस्था अत्यधिक प्रभावित ना हो इस प्रकार कार्य करने की बात कही।
इस दौरान बैठक व्यापार मंडल के श्यामसुंदर पारीक, लायंस क्लब के महावीर माली पार्षद जगदीश प्रसाद गुर्जर, मालाराम, श्याम सुंदर जोशी, वासुदेव सारस्वत, सूरजभान, तोलाराम, सलीम काजी, मनोज चोपदार, रज्जाक बेहलीम, लतीफ बेहलीम, जीवन खान, इमाम फजले आमिर खान अनेक सीएलजी सदस्य मौजूद रहें।