Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
4
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

भूमि विवाद को लेकर मचाया उत्पात, चार व्यक्तियों को पुलिस ने किया हवालात में बंद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जून 2026। क्षेत्र के गांव उदरासर में सोमवार शाम को एक भूमि विवाद में उत्पात मचाने पर चार व्यक्तियों ने पुलिस ने गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया। विवाद बढ़ने पर पुलिस को सूचना मिली और एएसआई गजेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गजेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में एक बाड़ा है जिसके हिस्से को लेकर दो पक्षों में विवाद है। ऐसे में मौके पर कानूनी जांच व कार्रवाई करने के लिए समझाईश की गई। परंतु यहां मौजूद आरोपी नहीं माने और मरने मारने पर उतारू हो गए। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस दल ने उदरासर निवासी प्रेमचंद ब्राह्मण, धोलिया निवासी फुसाराम नायक, रामुराम नायक व सुगनाराम नायक को गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया गया। इन्हें मंगलवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा।
आपस में मरने मारने पर उतारू दो जनों को पकड़ कर पहुंचाया थाने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में नेशनल हाइवे पर स्थित कालू तिराहे दो युवक आपस में झगड़ रहें थे। झगड़े में माहौल गर्म हो गया और मौके पर पहुंचे कांस्टेबल इंद्रचंद ने युवकों से समझाईश का प्रयास किया। इंद्रचंद ने बताया कि पद्मपुर निवासी आशीष वाल्मिकी व खाजूवाला निवासी डैनी कुमार वाल्मिकी को गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया गया। दोनों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।