Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
evee-300x223
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

यूजीसी रोलबैक आंदोलन यात्रा का श्रीडूंगरगढ़ व बिग्गा में हुआ स्वागत, यात्रियों का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूजीसी के नए प्रावधानों को वापस लेने की मांग को लेकर देशनोक स्थित करणी माता मंदिर से 600 किलोमीटर लंबी पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महीपाल सिंह मकराना के नेतृत्व में शुरू हुई इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में विभिन्न समाज के युवा जुड़ रहें है। यात्रा मंगलवार रात श्रीडूंगरगढ़ पहुंची और यहां भव्य स्वागत के साथ पदयात्रियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मकराना ने कहा कि यूजीसी के नए नियमों के विरोध में यह जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से यात्रा में शामिल होकर आंदोलन को समर्थन देने का आह्वान किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग स्वागत समारोह में शामिल हुए। वहीं यात्रा बुधवार सुबह गांव बिग्गा पहुंची। बिग्गा के प्रसिद्ध भैरव मंदिर में ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत करते हुए यात्रियों का सम्मान किया। यहां मंदिर प्रांगण में भी उत्साह के साथ यूजीसी रोलबैक के नारे गूंज उठे। महीपाल सिंह ने ग्रामीणों को बताया कि विभिन्न शहरों व कस्बों से होकर यात्रा जयपुर पहुंचेगी और सरकार के समक्ष मांगे रखी जाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में ग्रामीणों ने यूजीसी विरोध यात्रा का स्वागत किया।

गौशाला के मुख्य द्वार का भव्य होगा निर्माण, दानदाता परिवार ने रखी नींव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जुलाई 2026। क्षेत्र के गांव ऊपनी में स्थित श्री वासुदेव गौशाला समिति के मुख्य द्वार का भव्य निर्माण करवाया जाएगा। बुधवार को शुभ मुहुर्त में पंडित महेंद्र शर्मा द्वारा विधिवत रूप से शिलान्यास पूजन संपन्न करवाया गया। द्वार का निर्माण दिवंगत बक्सीदेवी गोदारा पत्नी दिवंगत बिरामराम गोदारा की स्मृति में उनके परिवार द्वारा करवाया जाएगा। इस मौके पर दानदाता परिवार के बीरबलराम, कानाराम, हरिराम, पूर्व सरपंच देवीलाल, मंगलाराम, गोपालराम, अखाराम गोदारा मौजूद रहें। यहां हीरनाथ सिद्ध, भैराराम, पूनम, लेखदास स्वामी, नरसाराम, खींवकरण, श्रवण कुमार, बाबूदास, प्रभुराम, लक्ष्मीनारायण, धनाराम, कोजाराम, तोलाराम, आदुनाथ सिद्ध, गोगाराम, हरजीनाथ सहित अनेक मौजिज लोग शामिल रहें। गौशाला समिति ने दानदाता परिवार का आभार जताया।

बापेऊ के ग्रामीणों ने सीबीईओ के नाम दिया ज्ञापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार को गांव बापेऊ में राउमावि के तालाबंदी कर बच्चों व अभिभावकों द्वारा प्रदर्शन किया गया। इस संबंध में अभिभावकों ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के नाम प्रधानाचार्य को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने ज्ञापन में भौतिक विज्ञान के व्याख्याता सोमवीर का स्थानान्तरण रद्द करने, रिक्त पदों को भरने, स्कूल के किसी अध्यापक को प्रतिनियुक्ति पर नहीं भेजने, निरीक्षण टीम द्वारा चार कक्षाकक्षों को जर्जर घोषित किया गया जिसका पुन: सर्वे करवाने, गणित की व्याख्याता व मालाराम की प्रतिनियुक्ति रद्द करने की मांग की। ग्रामीणों ने मांगे नहीं माने जाने पर पुन: तालाबंदी कर प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी।