Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जून 2026। सिलावट समाज के राजस्थान व बाहरी राज्यों के 14 खेड़े के लोग रविवार को बीदासर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में एकत्र हुए। यहां श्रीडूंगरगढ़ के मेड़तिया सिलावट समाज के 14 होनहार युवाओं व सिलावट समाज कमेटी का सम्मान किया गया है। समाज के सक्रिय युवा अबू साहिल ने बताया कि कार्यक्रम में उच्च शिक्षित युवा व बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठ अंक हासिल करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। समारोह में कुल 400 प्रतिभाएं सम्मानित हुई जिनमें श्रीडूंगरगढ़ के महबूब बल्खी, अरशद सलीम भुट्टा, अल्ताब, समीर, इरफान, महक बानो, नदीम, अरशद, अरबाज, अकबर, अफरीद, हैदर जाकिर, मुमताज, अबु साहिल को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि ने तरक्की की कुंजी तालीम को बताया और समाज के सभी मौजिज लोगों से बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने व परिवार व समाज का मान बढ़ाने की अपील की।