Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
4
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जून 2026। क्षेत्र में लगातार सट्टे बाजार का काला कारोबार फलफूल रहा है। पुलिस की नाक के नीचे सटोरियों ने देशभर में सट्टे का जाल फैला रखा है और एक अनुमान के तहत क्रिकेट की हर सीजन में यहां से करोड़ो का सट्टा खेला जाता है।
रविवार को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने सट्टे के खिलाफ एक कार्रवाई को अंजाम दिया। हैड कांस्टेबल झूमरराम पुलिस दल में कांस्टेबल लेखराम, नंदराम, सुशील कुमार के साथ गश्त के दौरान मुख्य बाजार पहुंचे। यहां सब्जी मंडी के सामने एक दुकान पर बैठा युवक राजन मोरवानी निवासी बिग्गाबास ऑनलाईन क्रिकेट मैच के भाव देखकर क्रिकेट सट्टा की ऑन लाइन व ऑफलाईन खाईवाली करते मिला। आरोपी दो मोबाइलों से लगातार कुछ लिख रहा था और पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया। टीम के जवानों ने उसे गिरफ्तार कर लिया व दोनों फोन बरामद किए। फोन में आरोपी ने अलग टैब खोल रखी थी और उनमें खाईवाली व लगाईवाली करने की एंट्री मिली। आरोपी ने एक लाख, 16 हजार, 207250, 51 हजार, 6 लाख की राशि यूजर आईडी के नाम सेव मिली, मोबाईल में सेटिंग्स पासवर्ड सेव किए हुए थे। आरोपी ने तीन आईडी चला रखी थी वहीं मोाबईल के खाताबुक एवं व्हाट्सएप पर क्रिकेट खाईवाली लगाईवाली करने का हिसाब मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया व जांच थानाधिकारी कश्यपसिंह ने शुरू कर दी है।