Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-06-21 at 11.12.56
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जून 2026। रविवार सुबह श्रीमती मालीदेवी कोडामल बाहेती आदर्श विद्या मंदिर के खेल मैदान में ब्लॉक स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आयुर्वेद विभाग के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर नियमित ऑनलाईन योग कक्षा लेने वाले युवा योगाचार्य किशन सर ने योगाभ्यास करवाया। उन्होंने विभिन्न आसन व प्राणायाम करवाए व उनके लाभ बताते हुए सावधानी के बारे में भी जानकारी दी।
इस मौके पर उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने नियमित योग करने की प्रेरणा दी। शर्मा ने कहा कि योग से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है, जिससे जीवन शांति व संतोष की ओर बढ़ता है। यहां उपजिला चिकित्सालय के प्रभारी डॉ ओमप्रकाश स्वामी ने योग के प्रति जागरूकता को समय की सबसे बड़ी जरूरत बताया। उन्होंने कहा कि हार्ट पेशेंट, श्वसन रोगों से पीड़ित रोगी के लिए तो योग प्राणायाम वरदान की तरह साबित हो रहा है। आयुर्वेदिक विभाग के योग नोडल प्रभारी डॉ. जगदीश पचार ने योग दिवस की थीम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 2026 में स्वस्थ उम्र के लिए योग की थीम रखी गई है जो “स्वस्थ जीवन के लिए योग” करने की प्रेरणा देती है। डॉ पचार ने कहा कि योग व्यायाम नहीं समग्र जीवन शैली है। योग मानसिक स्पष्टता और एकाग्रता लाता है। योग भावनात्मक तनाव को दूर करता है। मंच पर चंद्रप्रकाश वाधवानी, रामदेव जाखड़, अभिनव सारस्वत, भावेश भास्कर सोनी, काव्या, कौशल्या, वंदना व भाग्यश्री ने योग अभ्यास किया। इससे पूर्व अतिथियों ने भारत माता का पूजन कर दीप प्रज्ज्वलित किया। महिला शक्ति ने योग दिवस पर रंगोली सजाकर जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव सोनी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज पूनियां वीर, डॉ राकेश चौधरी, रमाकांत शर्मा सहित विभिन्न विभागों के कार्मिक उपस्थित रहें। कार्यक्रम में भाजपा के मानमल शर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, रामेश्वरलाल पारीक, हेमनाथ जाखड़, रतनसिंह केऊ, भरत सुथार, आईदान पारीक, मूलचंद पालीवाल, भवानी तावणियां, हरिराम सारण, राज सर, जगदीश गुर्जर, सेवा धाम की छात्र छात्राएं सहित अनेक लोग शामिल हुए। सभी ने योगाभ्यास किया व योग के लाभ जाने।