Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जून 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में नेशनल हाईवे पर होटलों में उत्पात मचाने पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने चार युवकों को शांति भंग के आरोप में गिरफ़्तार किया है। हैडकांस्टेबल इंद्रचंद ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक गांव पुंदलसर निवासी 33 वर्षीय प्रेमसिंह पुत्र इंद्रसिंह, 21 वर्षीय राजेन्द्र सिंह पुत्र सुल्तानसिंह, छैलूसिंह पुत्र इंद्रसिंह को एवं गांव धीरदेसर निवासी व हाल पुंदलसर निवासी 35 वर्षीय गोपालसिंह पुत्र हीराराम जाट मंगलवार देर रात को नेशनल हाईवे पर उत्पात मचा रहे थे। जिन्हें समझाईश की गई लेकिन नहीं माने तो गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया गया। चारों युवकों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।