Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जून 2026। मंगलवार को ग्राम पंचायत जैसलसर एवं इन्दपालसर गुसांईसर में ग्राम सेवा शिविरों का आयोजन किया गया। उपखण्ड शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा ने जैसलसर में आयोजित शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा विभागीय अधिकारियों को प्राप्त प्रकरणों का यथासंभव मौके पर ही निस्तारण करने के निर्देश दिए। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया। शिविर के दौरान दो पट्टे जारी किए गए, जिनमें एक पट्टा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जैसलसर तथा दूसरा पट्टा इन्द्र कुमार सारस्वत को दिया गया। कृषि विभाग ने किसानों को खरीफ फसलों के लिए राज सीड्स के निःशुल्क बीज मिनीकिट वितरित किए तथा राज किसान साथी पोर्टल की जानकारी देकर आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ब्लड प्रेशर, शुगर जांच एवं टीबी स्क्रीनिंग की सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, वहीं पशुपालन विभाग ने मंगला पशु बीमा योजना के तहत पंजीकरण किए। पेयजल एवं विद्युत विभाग ने जल एवं बिजली आपूर्ति से संबंधित प्राप्त शिकायतों और प्रकरणों के निस्तारण की कार्यवाही की। उपखंड अधिकारी व महिला एवं बाल विकास अधिकारी चन्द्रप्रभा शर्मा ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म सम्पन्न करवाई तथा बच्चों के आंगनबाड़ी प्रवेश के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया। बता देवें बुधवार को अवकाश के बाद गुरूवार को सुरजनसर व आड़सर में शिविरों का आयोजन होगा।