Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2026-06-16 at 10.47.55
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

1- एक बीघा के चींटीघर में डलवाया दलिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर पूजारी परिवार के निर्मल बोथरा ने गुसाईंसर बड़ा में स्थित चींटीघर में चींटियों के लिए 11 कट्टे चुग्गा डलवाया। विदित रहें गुसाईंसर बड़ा की श्रीकृष्ण गौशाला में एक बीघा में कीड़ीनगर है। यहां प्रतिदिन 40 किलो दलिया डाला जाता है। अगले दिन तक दलिया सारा चुग लेती है। गौशाला प्रबंधक सत्यनारायण स्वामी ने बताया कि अनेक दानदाता लगातार दलिया दान में सहयोग देते है। वहीं यहां स्थित पक्षी चुग्गा स्थल पर भी विभिन्न प्रकार के पक्षी चुग्गा चुगने आते है और दानदाता इसमें सहयोगी बनते है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर पुजारी परिवार ने कीड़ीनगर के लिए भेजा 11 कट्टे चुग्गा।

2- कोटासर गौशाला में संपन्न हुआ हवन, की गौसेवा, जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर की श्रीकरणी गौशाला में सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण की कामना के साथ हवन अनुष्ठान संपन्न किया। पंडित विजय कुमार जाजड़ा दुलचासर ने वैदिक मंत्रोचार के साथ हवन संपन्न करवाया। मुख्य यजमान सीताराम छरंग दुलचासर और रामचंद्र मूंड मूंडसर सहित अनेक श्रद्धालुओं ने घी खोपरों की आहुतियां दी। अमावस्या पर दानदाताओं ने गौसेवा में अपना सहयोग दिया। दानदाता सीताराम छरंग दुलचासर, श्रवणसिंह भाटी कोटासर, राजेंद्र कुमार जोशी गंगाशहर, हनुमान प्रसाद मूंधड़ा दुलचासर, रामकिशन मोहता नापासर, मां कामख्या गौसेवा मित्र मण्डल, श्यामसुंदर मोटियार पालना, रामेश्वरलाल भूतड़ा बालोतरा, श्यामसुंदर सुथार दुलचासर चेन्नई, राजेश कुमार सारस्वत, शिखा गोयल मनित गोयल मुंबई ठाणे, रामादेवी शर्मा बनारस, ठेकेदार गणेशमल सुथार दुलचासर, रामचंद्र मूंडसर, सरवनसिंह हाडा धीरासर, बीकानेर निवासी मोहित कुमार, प्रेरक कला, शिवानी भाटी, निकिता बंसल, विमल कुमार छाजेड़ बेंगलुरु, रामेश्वरलाल छड़िया कुचोर अगुणी हाल चेन्नई, रामेश्वरलाल सुथार दुलचासर, पेमाराम गोदारा पीपासरिया, छगनलाल रांकावत सीकर, राधारानी सरकार पुत्र रोशन, कटक प्रवासी मनोज कुमार सिंघी, देवकिशन मूंधड़ा दुलचासर हाल बेंगलुरू, रिछपाल धारणिया सावंतसर, पूनम चंद सांवतसर, कमल किशोर कुमार पानेचा दुलचासर, देवीलाल छरंग, पृथ्वीसिंह राठौड़ हाडला, हेतराम बिश्नोई सांवतसर सहित गुप्त सहयोगी ने अपना राशि, भंडारा, खल, गुड़, चारा के रूप में सहयोग दिय। कोटासर महिला सत्संग मंडली ने गौशाला परिसर में भजन कीर्तन कर सामूहिक रूप से गौवंश को गुड़ खिलाया। गौशाला कमेटी के ओमसिंह भाटी, मोहन सिंह चौहान, मांगीलाल सुथार, सुरेंद्रसिंह चौहान, मालचंद जोशी, मालसिंह राठौड़ सहित मौजूद युवा कार्यकर्ताओं ने किया गौसेवा भंडारे में सेवा सहयोग दिया और सभी का आभार जताया।

3- जाखासर में ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर की गौसेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवती अमावस्या पर गांव जाखासर में युवा विकास समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर गौसेवा में सहयोग दिया। गांव के दानदाता विजयपाल, मगनाराम गोदारा, हरलाल चौधरी, संतोष कुमार सुथार, बीरबलराम सियाग, पूनमचंद सुथार, प्रेमसिंह, श्रवणराम गोदारा, रामप्रताप सियाग, रामेश्वरलाल गोदारा, अज्जूराम भुंवाल, शंकरलाल सियाग, ओपी सारण, भंवरदास स्वामी, रामकरण सारण, दीपाराम सियाग, हीराराम हुड्डा, छोटूराम सियाग, करणीसिंह, सुगनाराम गोदारा, गुलाराम सियाग, सोहनराम सियाग, सहीराम सियाग, विजय कुमार सियाग, कैलाशचंद्र नाई, रामरतन रोलण, पन्नाराम रोलण, रूपाराम सियाग, महावीर सुथार, सरवन पंवार, रामचन्द्र सिमार, सांवरमल सियाग, मूलाराम सियाग, कालूराम सियाग, सांवरमल सोनी, जे.पी., मुन्नीराम पंवार, भागीरथ रोलन, राजूराम सियाग, नानूराम सियाग, मल्लाराम सिहाग, ओमकंवर, जयपालसिंह, हेतराम साहू, गोपी, जेठूसिंह राठौड़, भूराराम गोदारा, दिनेश सियाग, मालाराम सियाग, रूपाराम सियाग, छोटूराम सियाग के सहयोग से गांव के बेसहारा गौवंश व गौशाला में गौसेवा की गई। वहीं संगठन के युवा सोहनराम, बीरबल, पूनमचन्द, हरलाल, मुखराराम, रामनराण, हेतराम, बजरंग, सिताराम, धनाराम, परमेश्वर, मूलाराम, जीतूसिंह, श्रवणराम, दिनेश, पप्पूराम, मुनीराम, तोलाराम, तिलोकचंद, मदन गोदारा, बाबूलाल ने सेवा में सहयोग देकर सेवा को संपन्न करवाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दानदाताओं के सहयोग से सक्रिय युवाओं ने दिया गौसेवा में योगदान।

4- नारसीसर में ठाकुरजी मंदिर में हवन संपन्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोवमार को अमावस्या के पर्व पर क्षेत्र के गांव नारसीसर में ठाकुरजी मंदिर में हवन पूजन संपन्न किया गया। बिशन सारस्वत व हेतराम सारस्वत के निर्देशन में आयोजित अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर गांव में सुख समृद्धि की कामना की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव नारसीसर में ठाकुरजी मंदिर में हवन पूजन कर मांगी गांव के लिए खुशहाली।