Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
4
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जून 2026। वार्ड 1 और 2 के लोगों के लिए शहरी सेवा शिविर का आयोजन आज पालिका परिसर में किया गया। टाइम्स में खबर प्रकाशन के बाद अंबेडकर कॉलोनी वासी शिविर में पहुंचे व अपनी समस्याएं दर्ज करवाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम साढे पांच बजे तक दोनों वार्डों से करीब एक दर्जन शिकायती पत्र प्राप्त हुए।
मेघवाल समाज में विकास कार्य करवाने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड एक में मेघवाल समाज की श्मशान भूमि पर विकास कार्य करवाने की मांग करते हुए वार्डवासियों ने शिविर में ज्ञापन सौंपा। श्मशान भूमि का पट्टा बनाने, यहां नलकूप का निर्माण करवाने जिससे पेड़ पौधे लगाए जा सकें, श्मशान की अधूरी चारदीवारी का निर्माण और जरूरी मरम्मत करवाने, श्मशान भूमि में पूर्व से स्थापित हाईमास्ट लाइट की मरम्मत कर उसे पुन: चालू करवाने की मांग की। श्मशान भूमि के द्वार का निर्माण, बुजुर्गों और यहां आने वाले लोगों की सुविधा के लिए बैठने के लिए बैंच लगवाने व परिसर में वृक्षारोपण एवं ड्रिप सिंचाई व्यवस्था विकसित करने की मांग की गई। वार्ड के सक्रिय युवा संदीप भारतीय ने बताया कि वे टाइम्स की खबर देखकर ही शिविर में पहुंचे और समस्या पत्र व मांग पत्र देने के दौरान वार्ड 2 के पार्षद मंगतूराम मेघवाल, हीरालाल मेघवाल, नानूराम, ईश्वर मेघवाल, भल्लाराम मेघवाल, बेगराज मेघवाल, भंवरलाल मेघवाल सहित युवा भादर मेघवाल, राकेश मेघवाल, हनुमान मेघवाल, मांगीलाल मेघवाल, सुरेश मेघवाल, दीपक मेघवाल मौजूद रहें।
वार्ड में नालियों की साफ सफाई करवाने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 1 के नागरिकों ने शिविर में ज्ञापन देकर वार्ड की गलियों व नालियों की सफाई करवाने की मांग की। पूर्व पार्षद हीरालाल मेघवाल ने बताया कि कचरे से नालियां बंद हो गई और नालियों से पानी निकासी नहीं हो रहा है। जिससे मोहल्लेवासी परेशान है और गंदगी का सामना कर रहें है।