Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
01
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

महर्षि दयानंद छात्रावास विकास समिति की बैठक संपन्न, आय-व्यय व शिक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति की बैठक बुधवार को छात्रावास परिसर में समिति अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में छात्रावास के निर्माण कार्य, आय-व्यय, शिक्षा व्यवस्था एवं समाजहितकारी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सुशील सेरडिया ने छात्रावास के निर्माण एवं भोजन व्यवस्था से संबंधित लगभग 4.12 करोड़ रुपए के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। इस दौरान बिग्गा निवासी तुलछाराम जाखड़ ने 11 हजार रुपए का सहयोग तथा मोहनराम जाखड़ ने 1100 रुपए की छात्रवृत्ति राशि प्रदान की। लक्ष्मणराम खिलेरी ने संस्था में समाज के अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए न्यूनतम 11-11 हजार रुपए सहयोग राशि के साथ नए सदस्यों को जोड़ने तथा बालिका छात्रावास के लिए घोषित सहयोग राशि शीघ्र जमा करवाने की अपील की। बैठक में दोनों छात्रावासों की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की गई। अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से एक मजबूत एवं विकसित मंच तैयार हुआ है। संस्था की पारदर्शिता और निरंतर विकास के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है। बैठक में तुलछीराम गोदारा, लक्ष्मणराम खिलेरी, कुम्भाराम गोदारा, तोलाराम सिहाग, कुम्भाराम घिंटाला, मोहनलाल बिस्सु, मोडाराम तरड़, पुरखाराम कुकणा, भंवरलाल खिलेरी, मोहनराम जाखड़, नेमाराम तरड़, तुलछाराम जाखड़, धर्मपाल बांगड़वा, भागुराम जाखड़, गोपालराम गोदारा, हंसराज गोदारा, ओमप्रकाश बाना, जैसाराम कुलड़िया, केशाराम कड़वासरा, शंकर भाम्भू, रामलाल गोदारा, शीशपाल सारण, हनुमान महिया, मुलाराम सहू, जगदीश खिलेरी, दयानन्द बेनीवाल सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे। अंत में छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार व्यक्त किया।

हनुमान धोरा पर हुई विशेष पूजा अर्चना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर देवस्थान विभाग के बैनर तले श्रीडूंगरगढ़ हुनमान धोरा मंदिर में बुधवार सुबह शिव अभिषेक और हनुमानजी पूजन का आयोजन किया है। पुजारी शिवभगवान सिखवाल सहित पंडितों ने विधि विधान से पूजन संपन्न करवाया। यहां उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा, भाजपा के हेमनाथ जाखड़ सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।

BRP-वीआरपी की समस्याओं के समाधान की मांग, सामाजिक अंकेक्षण संघ ने सौंपा ज्ञापन
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सामाजिक अंकेक्षण संघ, बीकानेर के प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी श्रीडूंगरगढ़ को ज्ञापन सौंपकर सामाजिक अंकेक्षण कार्य से जुड़े ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (BRP) एवं ग्राम रिसोर्स पर्सन (VRP) की लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में मानदेय भुगतान में हो रही देरी, यात्रा भत्ता एवं प्रशिक्षण अवधि के खर्चों का भुगतान नहीं होने सहित विभिन्न समस्याओं का उल्लेख करते हुए समय पर भुगतान सुनिश्चित करने, पूर्व में कार्यरत अनुभवी वीआरपी को प्राथमिकता देने, प्रशिक्षण व भ्रमण भत्ता देने तथा पहचान पत्र जारी करने की मांग रखी गई। साथ ही सामाजिक अंकेक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया। संघ के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आगामी दिनों में आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान बाबूलाल गर्ग, बंसीलाल, भागीरथ प्रसाद बारोटिया, जगदीश प्रसाद बारोटिया, रामनारायण तथा कालूराम बाना उपस्थित रहे।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर शारीरिक शिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल एवं सुचारु आयोजन के उद्देश्य से उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग बीकानेर एवं जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) बीकानेर के सौजन्य से बुधवार को राजकीय रूपा देवी उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक दिवसीय गैर-आवासीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम ब्लॉक योग नोडल अधिकारी डॉ. जगदीश पचार एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीमती सरोज पूनिया के निर्देशन में संपन्न हुआ। सुबह 9 बजे से 10 बजे तक आयोजित इस प्रशिक्षण में क्षेत्र के शारीरिक शिक्षकों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास का प्रशिक्षण आयुर्वेद विभाग के योग प्रशिक्षक चंद्रप्रकाश वाधवानी एवं योग प्रशिक्षिका राधा द्वारा कराया गया। इस अवसर पर डॉ. जगदीश पचार ने ग्राम स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। वहीं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीमती सरोज पूनिया ने सभी शारीरिक शिक्षकों को विद्यालयों में नियमित योगाभ्यास करवाने तथा प्रार्थना-सत्र को अधिक अनुशासित, प्रभावशाली एवं प्रेरणादायी बनाने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सीबीईओ कार्यालय से सहायक लेखा अधिकारी विक्रम सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में योग के महत्व और इसके नियमित अभ्यास को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई।