Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
8-vinod-giri
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जून 2026। मंगलवार सुबह जयपुर में खोह नागारियान क्षेत्र में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 8 श्रमिकों की जिंदा जलने से मौत हो गई। भ्रष्टाचार व सिस्टम की लापरवाही पर उठे सवालों के बाद प्रदेश भर में प्रशासन अलर्ट होकर आज कार्रवाइयां की जा रही है। श्रीडूंगरगढ़ बाजार में भी भरे बाजार बारूद बिक रहा था और पुलिस प्रशासन ने मुख्य बाजार में स्थित बाबा शूज पर रेड मारी है। दुकान में जूतों की आड़ में बेचे जा रहें पटाखे बरामद किए जा रहें है। एसआई राजेंद्र कुमार व सिटी चौकी प्रभारी एएसआई सुरेंद्र कुमार सहित पुलिस टीम में इंद्रचंद, अनिल मील, रविंद्र व ड्राइवर रामनिवास मौके पर मौजूद है व कार्रवाई अभी जारी है। पुलिस ने बिना वैध लाइसेंस के पटाखे बेचने पर पटाखे जब्त किए है। इस कार्रवाई से बाजार में हलचल मच गई है। पुलिस ने पहले अपनी ही गाड़ी में पटाखे ले जाने चाहे परंतु पटाखों की अधिकता देखते हुए लोडिंग टैक्सी मंगवानी पड़ी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस ने पहले अपनी ही गाड़ी में पटाखे ले जाने चाहे, लेकिन पटाखों की मात्रा अधिक होने के कारण पुलिस को लोडिंग टैक्सी मंगवानी पड़ी।