Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जून 2026। क्षेत्र में बिजली तंत्र आंधी और बरसात ने बिगाड़ दिया वहीं पानी का संकट लगातार बना हुआ है। क्षेत्र के गांव सुरजनसर की 75 प्रतिशत आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है। गांव की सार्वजनिक खेलियां खाली होने से बेसहारा गौवंश ही नहीं जरूरतमंद पशुओं के घरों को भी पानी के लिए प्यास से जूझना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 7 ट्यूबवेल है। जो ब्राह्मण मोहल्ला, ताल मैदान, भोमियाजी मंदिर, आड़सर रोड़ के पास, सरकारी खेल मैदान के पास, शिव धोरे पर और गांव के मध्य में ट्यूबवेल बने है। ये सभी जलदाय विभाग के है और इनमें ब्राह्मणों के मोहल्ले में ट्यूबवेल करीब तीन महीने से बंद है। इनमें से चार ट्यूबवेल बंद पड़े है और तीन चालू ट्यूबवेल से ट्यूबवेल के पास की बस्ती में ही पानी आपूर्ति हो रही है। गांव में जाट मोहल्ला व कुम्हार बावरी परिवार पानी की किल्लत से परेशान है। गांव में मेघवाल व सांसी मोहल्ला में घरों में एक बूंद भी पानी नहीं पहुंच रहा है। ये परिवार बुरी तरह से प्रभावित है। ग्रामीण परिवार टैंकरों से आपूर्ति कर व्यथित हो गए है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग द्वारा जानबूझकर भ्रष्टाचार करते हुए पुरानी केबल व मोटर लगाए जाते है। जिससे आए दिन मोटर जल जाती है, कभी केबल फाल्ट हो जाती है। ग्रामीणों ने सप्लाई लाइन भी टूटी होने की जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बीच में एक टंकी का निर्माण हो तो संभवत घरों में पेयजल पहुंचाया जा सकें। गांव के मनोज सोनी, नारायण शर्मा, बजरंगलाल शर्मा, नंदलाल शर्मा, संतोष जाट, लालचंद जाट, खिंयाराम शर्मा, प्रभुदयाल, केशराराम मेघवाल, मालाराम मेघवाल, गणपत प्रजापत, डूंगराराम शर्मा, विष्णु सोनी, बीरबल शर्मा ने नाराजगी जताते हुए पेयजल आपूर्ति करवाए जाने की बात कही। सरपंच ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि सप्लाई दुरस्त करने व बंद ट्यूबवेल चलाने की मांग लगातार विभाग से की जा रही है। विभागीय अधिकारी ने एक ट्यूबवेल में कल तक मोटर लगवाने का आश्वसन दिया है।