Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जनवरी 2021। इस बार सर्द रात में चुनाव का सितम नागरिकों को सहन करना पड़ेगा और पार्टी व प्रत्याशियों के प्रचार में नेता व कार्यकर्ता जी-जान से जुट गए है। सभी नाराजों की मान मनुहार करने में दोनों बड़ी पार्टियों के नेता जुटें है वहीं माकपा शहर में प्रवेश व जीत के लिए रास्ते बनाने के प्रयास में है। आरएलपी ने अपनी भी शहर में दावेदारी प्रस्तुत की है और श्रीडूंगरगढ़ विकास मंच निर्दलीय प्रत्याशियों के सहारे अपनी नैया पार लगाने के प्रयास में जुटी है। मतदाता भी इस बार तर्क पूर्ण ढंग से वोट देने के मूड में है। भाजपा के शहर मंडल अध्यक्ष महावीर अड़ावलिया व युवा मोर्चा अध्यक्ष भवानी प्रकाश तावणियां ने वार्ड 23 में प्रत्याशी राधादेवी व 24 में परसराम उर्फ रामसिंह के लिए देर रात तक घर घर जाकर वोट मांगे व कार्यकर्ताओं की बैठकें ली। अड़ावलिया ने कहा कि शहर के शांति पसंद नागरिक समझदारी से अपने वोट का सदुपयोग कर शहर में भाजपा बोर्ड बनाएंगे। उन्होंने पार्टी के प्रति निष्ठा का आव्हान भी कार्यकर्ताओं से किया। प्रचार में अड़ाविलया के साथ महावीर धामा, अशोक गुंसाई, नानूराम छापोला, रतनलाल प्रजापत, प्रेम सिंह, तरुण छापोला, हनुमान सिंह, विरमसिंह, मनीष, मुरलीधर, लुणसिंह, विक्रम सिंह, रेखाराम आदि कार्यकर्ता भी रहें।