Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जून 2026। भारती कोचिंग एंड डिफेंस एकेडमी में गुरूवार सुबह नि:शुल्क मोटिवेशनल सेमिनार का सफल आयोजन संपन्न हुआ। इसी मंच पर बीएसटीसी के मेगा टेस्ट के रैंकर्स को पुरस्कृत किया गया। अतिथियों ने एकेडमी में पहली बार शुरू हुए रीट के बैच का उद्घाटन किया। सेमिनार में मुख्य अतिथि शिक्षाविद् रमेश शर्मा ने विद्यार्थियों को ईमानदारी से अपनी क्षमताओं को परखने व पूरे आत्मविश्वास से तैयारी शुरू करने की प्रेरणा दी। शर्मा ने कहा कि निरंतर अभ्यास से जड़मति भी सुजान हो सकते है, तो हर एक विद्यार्थी दृढ़ संकल्प व साहस से अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। वहीं मुख्य वक्ता पटवारी हरीराम सारण ने अभ्यर्थियों का हौसला बढ़ाते हुए सरकारी परीक्षाओं की तैयारी में धैर्य का महत्व बताया। सारण ने कहा कि सकारात्मक दृष्टिकोण अपना कर दूसरों से तुलना करने की बजाए अभ्यर्थी स्वंय का श्रेष्ठ करने के प्रयास करें।
इससे पहले अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम शुरू किया। एकेडमी के छात्र आर्मी अग्निवीर में चयनित रामदयाल भुंवाल का सम्मान किया गया। एकेडमी निदेशक केआर फौजी ने अतिथियों का साफा पहना कर स्वागत सम्मान किया। स्टाफ के किशन शर्मा, हीरपुरी गुसाईं, श्याम भारती, खींवाराम गोदारा, जगदीश महिया ने भी विचार व्यक्त करते हुए तैयारी में सफलता हासिल करने के लिए विद्यार्थियों को निरंतरता, अनुशासन व दृढ़ निश्चयी होने की बात कही। केआर फौजी ने सभी का आभार जताते हुए एकेडमी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कल सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रीट, एसएससी जीडी व सीईटी के नए बैच शुरू होंगे। सभी कक्षाओं में बेस्ट फैक्लटी द्वारा सभी विषयों की टॉपिक वाइज तैयारी करवाई जाएगी। प्रत्येक टॉपिक के पूरा होने पर टेस्ट का आयोजन होगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि एकेडमी के छात्र के लिए आधुनिक सुविधाओं युक्त लाइब्रेरी व शिक्षकों की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। वहीं ग्रामीण अंचल के छात्र छात्राओं के लिए अलग अलग होस्टल सुविधा भी मुहैया करवाई जा रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र छात्राएं शामिल हुए व सेमिनार में तैयारी संबंधी प्रश्न पूछकर विशेषज्ञों ने समाधान भी पाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एकेडमी के छात्र आर्मी अग्निवीर में चयनित रामदयाल भुंवाल का सम्मान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को दी प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी छात्र छात्राएं शामिल हुए।