Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
4
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मई 2026। कुछ देर पहले ही फोन में सायरन बजे और मौसम विभाग ने अगले तीन घंटो के लिए बीकानेर, चूरू सहित कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बरसात व ओलावृष्टि, गंभीर तूफान अने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बीकानेर, चूरू, फलौदी, नागौर, डीडवाना कुचामन, सीकर, झुझुंनूं, जयपुर जिलामें में रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 80 किमी प्रति घंट से अधिक तेज हवाएं, धूलभरी आंधी, वज्रपात, ओलावृष्टी तथा हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई। विभाग में रेड अलर्ट में पेड़, बिजली खंभे, सोलर पैनल, होर्डिंग्स व अन्य कमजोर संरचनाओं के पास खड़े होने से मना किया है। वाहन चालक को विशेष सावधानी बरतने की बात कही व बिजली के उपकरणों करें और धामु की वस्तुओं को नहीं छूने की सलाह दी है।